ऐसी शिक्षा दो शिक्षक ये , बन जाय सभ्य समाज । संशय में भटका समाज ये , आवश्यकता है आज ।। हरहि शिष्य धन शोक न हरहि, यदि तुमने यह कीन्हा । शिक्षक बन इस पूण्य धरा पर , व्यर्थ जन्म ही लीन्हा ।। अपना शुभ संकल्प निभाओ, सुन्दर सँवरे सारे काज ।...............१ ऐसी शिक्षा दो शिक्षक ये , बन जाय सभ्य समाज ।....... कुम्भकार सम नूतन घट ज्यों , हिय हाथ संभारा करना । अपनी प्रतिभा और योग्यता , तुम शिष्य हृदय में भरना ।। सात्विक और सत्भाव सुवृत्ति से , सुरभित करो समाज ।.............२ ऐसी शिक्षा दो शिक्षक ये , बन जाय सभ्य समाज ।....... तुम अनीतिरत राज्य बदलते , नव साम्राज्य को गढ़ते । करते कर्म अलौकिक जग में , तुमसे रंक राव सब पढ़ते ।। सम दृष्टि सद् भाव भरे हिय , ऐसी दीक्षा दो ऋषिराज ।...............३ ऐसी शिक्षा दो शिक्षक ये , बन जाय सभ्य समाज ।....... राष्ट्र निर्माता नमन आप हो ओ शिक्षक महाराज । सुन्दर सभ्य समाज बनाओ आवश्यकता है आज ।। गौरव राष्ट्रपति ने समझा जन्म दिवस दिया सौप । दिशा दिखा दो दशा दुखद हो होय विश्व में नाज ।। राजे...
You r a Best Righter and i INJOY Your Poems like Beautiful Song's
जवाब देंहटाएंPlease repltwho are you
हटाएं