गज़ल (द्वारा प्रोफेसर सुदेश नूर) Ghazal Professor Sudesh Noor
गजल जीवन में हँसने और हँसाने की बात कीजिए कोई रूठ जाये गर मनाने की बात कीजिए साथी अगर कोई उदास नज़र आये आपको दिल उसका प्यार से बहलाने की बात कीजिए कोई भटक जाये चलते चलते अगर अपनी राह से समझा के उसे राह पे लाने की बात कीजिए अंधेरों ने अगर कभी भी घेर लिया दोस्त को जीवन में उसके दीप जलाने की बात कीजिए काँटे अगर दिख जाये आपको किसी की राह में काँटे हटाकर फूल बिछाने की बात कीजिए कोई शहीद हो गया है अगर वतन के लिए यादों में उसकी अश्क़ बहाने की बात कीजिए मानव जन्म मिला है यह वृथा ना हो जाये कहीं अपने प्रभु से लौ लगाने की बात कीजिए साँसों के व्यापारी से ही अब “नूर”रखिए वास्ता साँसों में उसको आप बसाने की बात कीजिए सुदेश नूर