गज़ल (द्वारा प्रोफेसर सुदेश नूर) Ghazal Professor Sudesh Noor

 गजल


जीवन में हँसने और हँसाने की बात कीजिए

कोई रूठ जाये गर मनाने की बात कीजिए


साथी अगर कोई उदास नज़र आये आपको

दिल उसका प्यार से बहलाने की बात कीजिए


कोई भटक जाये चलते चलते अगर अपनी राह से

समझा के उसे राह पे लाने की बात कीजिए


अंधेरों ने अगर कभी भी घेर लिया दोस्त को

जीवन में उसके दीप जलाने की बात कीजिए


काँटे अगर दिख जाये आपको किसी की राह में

काँटे हटाकर फूल बिछाने की बात कीजिए


कोई शहीद हो गया है अगर वतन के लिए

यादों में उसकी अश्क़ बहाने की बात कीजिए 


मानव जन्म मिला है यह वृथा ना हो जाये कहीं

अपने प्रभु से लौ लगाने की बात कीजिए


साँसों के व्यापारी से ही अब “नूर”रखिए वास्ता

साँसों में उसको आप बसाने की बात कीजिए


सुदेश नूर

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Rajesh Tiwari (Shikshak Diwas)शिक्षक दिवस )

Dr. Sangeeta Sharma kundra सेवा परमो धर्म अर्थात सेवा ही परम धर्म है (sewa parmo dharma)sewa hi param dharam hai