संदेश

अक्टूबर, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Rajesh Tiwari: Skand mata,katyayni mahamaya,Maa kaalratri,Maha gauri

 पंचम् स्कन्द माता  ओ स्कन्द की माता । तेरा जश जग गाता ।। कमल पुष्प कर में शोभित है । सो  मधु प्रेमी भौंरे लोभित है ।। अंक में तेरे   षड़ानन सोहें । रूप देख सुरगण मन मोहें ।। सोहें सिंह   आप असवारी । सुन लीजें माँ अरज हमारी ।। हम सब भी माँ बालक तेरे । कृपा कर रख दो सिर मेरे ।। मातृ रूप अतुलित है मेरा । वात्सल्य पाऊं माँ मैं तेरा ।। माता तुम जग की महारानी । महिमा तेरी कोई ना जानी ।। ओ कुमार की जननी भवानी । क्या मैं कह दूँ अकथ कहानी ।। मातृ रूप  ह्वै जगत समानी । जय जय जगजननी भवानी ।। होता  तेरा जगराता । ओ स्कन्द की माता । तेरा जश जग गाता ।। राजेश तिवारी 'मक्खन ' झांसी उ प्र माँ कात्यायनी  कात्यायनी  महामाया , महायोगेश्वरी प्रणाम । जब जब भीर पर भक्तों पर ,  तब तुम आई काम ।। व्रज बालायें पूजन करती श्री ,  कृष्ण को पाने को । बालूमय प्रतिमा को गढ़ती , लगती कीरत गाने को ।। शक्तिपीठ है वृंदावन में , वैवाहिक पूरणकाम ।।१ कात्यायनी महामाया ........ शारद रितु  साधना जिनकी मौसम मस्त रहा है । नेति नेति कह वेद बखानें ,  कवियों स...