Rajesh Tiwari पितृ पक्ष में पूर्वजों को प्रणाम)piter pakdh ke poorvjon ko parnaam
पावन पितृदेव प्रणाम । आप करो परिवार की चिंता , बाढ़े वंश तमाम । पितृलोक अवलोकन करते , संतृति कर शुभकाम ।। पिता , प्रपिता और पितामह गोत्र ऋषि अभिराम । आश्विन मास आप का आना , तर्पण कर प्रणाम ।। पत्नी, माता और निज कुल के , पूर्वज हो तृप्यताम । मक्खन मनन ध्यान जप साधन , करो कर्म निष्काम ।। राजेश तिवारी 'मक्खन' झांसी उ प्र दोहा *श्रद्धा अरु विश्वास से, पूजन करना पितृ l* *पितरों का आशीष पा , महक जावगे मित्र ll*