सेवा "सेवा परमो धर्म" बचपन से ही यह बात सब घर परिवार में सुनते आए हैं। प्राणी मात्र का जन्म सार्थक ही शायद सेवा से होता है। सेवा जब परम धर्म है तो इसके बारे में कहने को कुछ रही नहीं जाता। अपने लिए जिए तो क्या जिए तू जी ओ दिल ज़माने के लिए। अपनी सेवा तो दुनिया का हर जीव करता ही है और वह सहज ही उपलब्ध है। मानव जीवन ही एक ऐसा जीवन है जिसमें वह अपने कार्यों द्वारा पर सेवा से अपना उद्धार कर सकता है। इस धरती पर आज तक मानव चाहे किसी भी धर्म का व्याख्यान करता रहा हो पर जब आज के समय आई महामारी ने लोगों को अपने से अवगत कराया तो सेवा धर्म के अतिरिक्त कोई धर्म भी काम नहीं आया। एक सेवा ही थी जिसने प्राणी को धरती पर जीवित रहने का सौभाग्य दिया। जिस व्यक्ति ने इस महामारी के दौर में सेवा धर्म अपनाया, वह मानव से महामानव हो गया। यूंँ तो सेवा किसी भी प्रकार से की जा सकती है। इसमें जरूरी नहीं कि आप धनवान हो। सेवा के कई रूप सामने आते हैं इसका स्वरूप हम घर से ही देखना शुरू कर देते हैं। मांँ की निस्वार्थ सेवा के फल स्वरुप बच्चा कैसे एक छोटे से जीव से एक पूर्ण मानव का रूप लेता है। बच्चा मांँ के इस ...
सुर न हो तो बांसुरी में कुछ नहीं तू नहीं तो ज़िंदगी में कुछ नहीं देखते हो क्यों कुसुम सी देह तक रूप बिन क्या रूपसी में कुछ नहीं चांद ज्यों फीका लगे रजनी बिना तू नहीं तो चांदनी में कुछ नहीं कुछ खुशी में,कुछ पिएं ग़म में इसे क्यों कहें फिर वारुणी में कुछ नहीं पर-व्यथा अनुभव न हो तो जान लो आदमी सा आदमी में कुछ नहीं प्यार हमदर्दी गर आपस में न हों फिर ख़ुदा की बंदगी में कुछ नहीं हाल जग का शब्द हों तेरे 'कमल' यों न हो तो शाइरी में कुछ नहीं .. xxx.
ऊँ रात में जन्में नन्दकिशोर गोकुल में मच गयो शोर । रात में जन्में नन्द किशोर ।। माता यशुमति अति हरषावे । व्रज बाला सब नाचें गावें ।। वन में खग मृग करें किलोर । रात में ..................१ नन्द मैहर मन मोद है भारी । मणि माणिक्य होय न्यौछारी ।। बाजे बज रहे है घनघोर । रात में .................२ दही माखन की लूट मचा दई । गहने वसन न्यौछार करा दई ।। छाओ आनन्द है चहु ओर । रात में .................३ मक्खन मन में मोद मना रहे । श्रीहरि की विरदावलि गा रहे ।। कूके कोयल और नाचें मोर । रात में ................४ राजेश तिवारी 'मक्खन' झांसी उ प्र
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें