Rajesh Tiwari (Shikshak Diwas)शिक्षक दिवस )
ऐसी शिक्षा दो शिक्षक ये , बन जाय सभ्य समाज ।
संशय में भटका समाज ये , आवश्यकता है आज ।।
हरहि शिष्य धन शोक न हरहि, यदि तुमने यह कीन्हा ।
शिक्षक बन इस पूण्य धरा पर , व्यर्थ जन्म ही लीन्हा ।।
अपना शुभ संकल्प निभाओ, सुन्दर सँवरे सारे काज ।...............१
ऐसी शिक्षा दो शिक्षक ये , बन जाय सभ्य समाज ।.......
कुम्भकार सम नूतन घट ज्यों , हिय हाथ संभारा करना ।
अपनी प्रतिभा और योग्यता , तुम शिष्य हृदय में भरना ।।
सात्विक और सत्भाव सुवृत्ति से , सुरभित करो समाज ।.............२
ऐसी शिक्षा दो शिक्षक ये , बन जाय सभ्य समाज ।.......
तुम अनीतिरत राज्य बदलते , नव साम्राज्य को गढ़ते ।
करते कर्म अलौकिक जग में , तुमसे रंक राव सब पढ़ते ।।
सम दृष्टि सद् भाव भरे हिय , ऐसी दीक्षा दो ऋषिराज ।...............३
ऐसी शिक्षा दो शिक्षक ये , बन जाय सभ्य समाज ।.......
राष्ट्र निर्माता नमन आप हो ओ शिक्षक महाराज ।
सुन्दर सभ्य समाज बनाओ आवश्यकता है आज ।।
गौरव राष्ट्रपति ने समझा जन्म दिवस दिया सौप ।
दिशा दिखा दो दशा दुखद हो होय विश्व में नाज ।।
राजेश तिवारी मक्खन
झांसी उ प्र
बहुत सुन्दर बधाई
जवाब देंहटाएं