Rajesh Tiwari "Makkhan" (तिरंगा)Tiranga
नदियों में सबसे पावन मेरी माता गंगा है।
मेरी शान तिरगा है ।
मेरी जान तिरंगा है ।।
हरा रंग है हरियाली का संदेश सुनाता है ।
और चक्र चलते चलते यह गीत भी गाता है ।।
सत्य श्वेत सा फला यहाँ सद्भाव अभंगा है ।
मेरी जान ....,१
केसरिया है त्याग तपस्या का ताना बाना ।
नही झुकेगा नही झुकेगा सही जगत माना ।।
शांति का सागर है भारत ध्वज तरंगा है ।
मेरी जान .....२
झंडा का डंडा भी देखो है अदम्य शक्ति ।
नर नारी और बाल वृद्ध सब करते है भक्ति ।।
अवनी से ले अंतरिक्ष तक मन मेरा चंगा है ।
मेरी जिन .......३
वंदे मातरम् भारत मां की जय जयकार करो ।
जन्म लिया मातृभूमि हित इसी के लिए मरो ।।
देश भक्ति के भाव को भरता मन चौरंगा है ।
मेरी शान ......४
राजेश तिवारी मक्खन
झांसी उ प्र
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें