Asha Jakhar ki (मित्रता)

  


 मित्रता सुखी जीवन का आधार,

 मित्रता से आती जीवन में बहार। 

 मित्रता से सजता घर -  परिवार,

 मित्र से लगता साथ पूरा संसार।


मित्रता अमीरी- गरीबी न देखती,

मित्रता जाति -पांति भी न देखती।

मित्रता में होती  निस्वार्थ भावना ,

पररस्पर प्रेम और भ्रातृत्व भावना।


 मित्रता  एक सुन्दर सा  एहसास,

 मित्रता जीवन की  अद्भुत प्यास ।

मित्रता का आधार ही है विश्वास,

 मित्रता अंधेरे जीवन का प्रकाश। 


मित्रता  हमारे जीवन का सहारा,

मित्र ही बढ़ाते हैं हौसला हमारा।

मित्रता न होने पर होते हैं बेसहारा,

 मित्रता  से दिखता सुन्दर नज़ारा।


मित्रता से बनता जीवन खुशहाल,  

मित्र देते हैं आगे बढ़ने की .प्रेरणा।

मित्रता करते समस्या का निवारण, 

मित्र करते हैं नव जीवन- निर्माण।


मित्रता करते अच्छाई की प्रशंसा, 

गलतियों की करते हैं आलोचना। 

भटकने पर बताते हैं सही रास्ता, 

और बन जाते हैं सच्चे पथ दृष्टा।


मित्रों से ही होते हम खुशनसीब,

और नहीं है तो सबसे बदनसीब। 

मित्र नहीं,जिसके होता है गरीब,

मित्रों से सजती खुशियां करीब।


आशा जाकड़

 9754969496

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Dr. Sangeeta Sharma kundra सेवा परमो धर्म अर्थात सेवा ही परम धर्म है (sewa parmo dharma)sewa hi param dharam hai

Kavi SL Dhawan सुर न हो तो बांसुरी में कुछ नहीं

Kavi S L Dhawan Ghazal प्राण संकट में पड़ें तो नाम लीजे राम का